भिलाई। नए-नए प्रयोगों से इन दिनों प्ले स्कूलों का चेहरा काफी बदल गया है। बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने की नीति का दायरा इतना बड़ा हो चुका है कि अब नौनिहाल स्कूल जाने के नाम पर रोने के बजाय वहां जाने के लिए मचलने लगे हैं। इसीका एक उदाहरण दिखा इंदू आईटी स्कूल में जहां नन्हें बच्चों ने प्ले पूल का जमकर लुत्फ उठाया।












