भिलाई। बी एच यू एलुमिनी एसोसिएशन भिलाई द्वारा गत दिवस 14 अप्रैल को विश्व प्रसिद्ध बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बी एच यू), वाराणसी की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष के रूप में गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया। समारोह में 40 परिवारों के लगभग 100 से अधिक सदस्य शामिल हुए। समारोह में विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किये गये।












