भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के आई.पी.आर. सेल द्वारा आई.पी.आर. दिवस (26 अप्रैल) पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। वर्तमान युग में आई.पी.आर. की ‘आवश्यकता एवं महत्ता’ पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय के आई.क्यू.ए.सी. सेल के प्रमुख डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने कहा कि इन्टेलेक्चुअल प्रापर्टी राइट्स के विषय में जानकारी होना आवश्यक है।












