भिलाई। श्री 1008 भगवान महावीर के 2618 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर भिलाई के समस्त मंदिरों में सुबह 5.30 बजे से 6.30 बजे तक मंगल ध्वनी के पश्चात सभी मंदिरों में प्रात: श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का मंगल अभिषेक, शांतिधारा पूजन, जिनवणी वंदना के साथ भगवान महावीर स्वामी जी की अष्ठधातु प्रतिमा को दो पालकियों में विराजमान कर सकल जैन समाज सेक्टर-6 के भक्तों ने त्रिवेणी जैन तीर्थ से श्रीजी की यात्रा निकाली गई।












