भिलाई। विश्व पुस्तक एवं कॉपी राइट दिवस के अवसर पर श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के ग्रंथालय विभाग के द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह, महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉ. रंगनाथन के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन से हुआ।












