भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्ण एवं सजग मतदान की शपथ दिलाई गई। इस शपथ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का उदाहरण देते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला।












