भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में डिजिटल मार्केटिंग विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मार्केटर अकाडमी के ‘को फाउण्डर’ अमित तिवारी को व्याख्याता के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने आॅनलाइन एवं आॅफलाइन मार्केटिंग के संबंध में विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रदान की। उन्होंने बताया कि कैसे वे वेबसाइट मेकिंग व प्रमोशन के द्वारा मार्केटिंग के क्षेत्र में भी अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए कैरियर को एक नई दिशा प्रदान कर सकते है।












