भिलाई। मंगलवार देर रात तक संतोष रूंगटा कैम्पस में डीजे मारिया ने ऐसा माहौल बनाया कि वातावरण ऊर्जामय हो गया। यह अवसर था संतोष रूंगटा समूह द्वारा भिलाई के कोहका में संचालित आरसीइटी तथा आरईसी के इंजीनियरिंग के छठवें सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ने आठवें सेमेस्टर के अपने 2015-2019 बैच के बीई कोर्स के सीनियर स्टूडेंट्स को दी गई फेयरवेल पार्टी ला-रेवेदरे का। ठंडी हवा के झोंकों ने माहौल को और भी खुशगवार बना दिया।












