भिलाई। बायोटेक तथा वनस्पति विभाग के छात्रों के व्यावहारिक ज्ञानवर्धक उद्देश्य से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। श्रीमती ज्योति शर्मा एवं श्रीमती श्वेता दवे के मार्गदर्शन में 50 छात्रों के समूह ने भ्रमण किया। आई.जी.के.वी. रायपुर के प्लांट टिशु कल्चर एवं जेनेटिक्स विभाग में छात्रों ने छत्तीसगढ़ धान की पचास हजार से अधिक प्रजातियों का निरीक्षण किया एवं उनके प्रसंस्करण तथा जर्मप्लास्म संरक्षण की विधिवत जानकारी प्राप्त की।












