भिलाई। एमजे कालेज की निदेशक श्रीलेखा विरुलकर ने आज कहा कि यदि व्यक्ति में सेवा का जुनून हो तो फ्लोरेंस नाइटइंगेल बनना भी संभव है। श्रीमती विरुलकर एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि बिना किसी प्रशिक्षण के फ्लोरेंस ने घायलों की तन-मन-धन से सेवा की। उन्होंने नर्सिंग प्रफेशन को सम्मान दिलाया और इसके प्रशिक्षण के लिए स्कूल की भी स्थापना की। इसलिए उन्हें नर्सिंग प्रफेशन का जन्मदाता भी कहा जाता है।












