भिलाई। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर कृष्णप्रिया कथक केंद्र भिलाई-दुर्ग की ओर से राजधानी रायपुर के दीनदयाल सभागार में नृत्य नाटिका ‘इतिहास-अ टेल आफ डांस’ का मंचन किया गया। सरल और मनोरंजक रूप से नृत्य की विकास यात्रा से दशर्कों को अवगत कराने के मकसद से इस नृत्य नाटिका में वैदिक काल से आधुनिक काल तक नृत्य की यात्रा व उसके उतार-चढ़ाव का प्रदर्शन किया गया।












