दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या महाविद्यालय में नए सत्र के लिए सभी निकायों में सीटों की वृद्धि की गई है। प्राचार्य डॉ सुशील चंन्द्र तिवारी ने बताया कि सीटों में वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया था जिसे विश्वविद्यालय ने स्वीकार कर लिया है। इसके तहत बीकाम में 50 सीटों की वृद्धि की गई है। बीएससी बायो में अब 150 तथा बीएससी गणित में 100 छात्राओं को प्रवेश मिल सकेगा। डॉ तिवारी ने बताया कि बीएससी कम्प्यूटर साइंस में 50, पीजीडीसीए में भी 20 सीटों की वृद्धि की गई है।












