बेमेतरा। पेन का निर्माण कर अपना भविष्य गढ़ रही हैं ग्राम मटका की महामाया स्व-सहायता समूह की बहनें। जी हां हम बात कर रहें हैं बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत मटका के महामाया स्व सहायता समूह की। जहां चाह वहां राह इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है महामाया स्व-सहायता समूह की बहनों ने। जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत 2019 में पंजीकृत हुए है। कलेक्टर महादेव कावरे से स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने समूह द्वारा तैयार किया गया पेन भेंट किया।












