भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पालकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को उनके सवालों पर झिड़कें नहीं बल्कि उनसे बातचीत करें और उनके सवालों का समाधान करने का ईमानदारी से प्रयत्न करें। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को अपने सवालों पर केवल झिड़कियां मिलीं तो वे सवाल पूछना बंद कर देंगे और फिर संवादहीनता की स्थिति बन जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल यहां संतोष रूंगटा कैम्पस में आयोजित मेगा जॉब फेयर ‘कैम्पसनामा’ के बाद आयोजित ‘सच हुए सपने’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।












