भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त एस.के. सुंदरानी ने निगम मुख्य कार्यालय मे वैज्ञानिक तरीके से बनाएं जा रहे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा कंपोस्ट किट सह बायोगैस का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए! निगम मुख्य परिसर में पूर्व से ही वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बना हुआ है जिसे वैज्ञानिक तरीके से बनाकर आधुनिकीकरण किया जा रहा है ताकि वर्षा का जल एवं व्यर्थ बहने वाला जल, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से भूगर्भ में समाहित हो जाए!












