भिलाई। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में इंडिया रैंकिंग्स – 2019 जारी किए और शीर्ष दस संस्थाओं को इंडिया रैंकिंग्स पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अटल रैंकिंग आॅफ इंस्टीट्युशन्स आॅन इनोवेशन अचीवमेंट्स (एआरआईआईए) भी जारी की। इसके तहत शीर्ष 100 संस्थानो की सूची भी जारी की गई जिसमें छत्तीसगढ़ से एकमात्र संस्था श्री शंकराचार्य टेक्नीकल कैंपस भी शामिल है।












