भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्युशन्स द्वारा आयोजित जॉब फेयर में कम्पनियो द्वारा चयनित युवा खुशी से खिलखिलाते चहरे लेकर निकले। दो दिवसीय इस जॉब फेयर के आयोजन की प्रमुख कम्पनिया ए.आर.एन टेली सविर्सेस प्राइवेट लिमिटेड, मेहता स्टील प्राइवेट लिमिटेड, रजत इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड, संदीप माइनिंग इक्विपमेंट रही। युवा छात्रों की पंजीयन प्रक्रिया के बाद डेंटल आॅडिटोरियम में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्री-प्लेसमेंट टॉक दिया जिसमे उन्होंने कंपनी के कार्यक्षेत्र के सम्बन्ध में जानकारी दी।












