भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। नीमा 81 प्रतिशत प्रथम, पूजा चंद्राकर 80 प्रतिशत द्वितीय व नेहा बोरकर 79 प्रतिशत तृतीय स्थान पर रहीं। एक सौ सत्तर विद्यार्थियों ने बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।












