भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय की कल्पतरू इकाई द्वारा सुरक्षागार्ड व स्टैंडगार्ड को श्रमश्री पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उनकी कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी व सजगता के लिये प्रदान किया गया। महाविद्यालय की कल्पतरू इकाई सामाजिक सेवा, शिक्षा, महिला साक्षरता सशक्तीकरण एवं पर्यावरण के क्षेत्र में सतत कार्य करती है। कल्पतरू इकाई सफाई कर्मी एवं सुरक्षाकर्मी को उनके कार्यो के लिए अभिप्रेरित करने का कार्य करती है।












