भिलाई। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों ने योग की विभिन्न मुद्राओं-आसन का अभ्यास किया। योग आश्रम सेक्टर-10 की प्रशिक्षक श्रीमती सीमा लांबा ने इस अवसर पर कहा कि योग से हम सब निरोग रह सकते है।












