भिलाई। कोहका-कुरूद रोड स्थित संतोष रूंगटा एजुकेशनल कैम्पस (आर-1) के रूंगटा कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी (आरसीइटी) में ‘डेवलपमेंट आफ फोर्थ जनरेशन टेक्नालॉजी इन द फील्ड आफ आप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स’ विषय पर एक-दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (एसटीटीपी) का आयोजन किया गया। छ.ग. स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय की टेकिप-3 स्कीम के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन ब्रांच के फैकल्टी मेम्बर्स के लिये किये गये इस आयोजन में विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के करीब 50 फैकल्टी मेम्बर्स शामिल हुए।












