MJ-College-No-Tobacco-Day

MJ College No Tobacco Day

भिलाई। एमजे कालेज में आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर तम्बाकू का उपयोग नहीं करने और न ही किसी परिचित को करने देने की शपथ दिलाई गई। विश्वविद्यालय के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच ने प्राध्यापकों को शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि तम्बाकू के किसी भी रूप में सेवन का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बड़ी संख्या में लोग मुंह, भोजन नली, आमाशय एवं आंतों के छालों से जूझते हैं। धूम्रपान करने वाले लोगों में रक्त विकार, फेफड़े एवं हृदय संबंधी रोग भी हो जाते हैं। तम्बाकू कैंसर जैसी भयानक बीमारी का भी एक बड़ा कारण है।

Full size460 × 294

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *