भिलाई। प्रौद्योगिकियों की बढ़ती जरूरतों के साथ तालमेल रखने के लिए सतत शिक्षा कार्यक्रम के तहत सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, श्री शंकराचार्य तकनीकी कैंपस ने जावा का उपयोग करते हुए पायथन और एंड्रॉइड के माध्यम से मशीन लर्निंग पर 22 जून 2019 से 80 घंटे के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कोर्स सत्र और सीरीज आॅफ सेशन्स एवं लैब असाइनमेंट्स प्रदान करता है। इस कार्यशाला में कुल 55 छात्र भाग ले रहे हैं।












