बेमेतरा। शुक्रवार को प्री बीएड और प्री डीएड की परीक्षाओं का आयोजन राज्यभर में किया गया। बेमेतरा के भी तीन केन्द्रों पर परीक्षा थी। सैकड़ों की संख्या में दूर-दूर से परीक्षार्थी एवं उनके पालकगण पहुंचे थे। न पानी, न पंखा और न पेड़ों की छांव – गुरुजी बनने और गुरुजी बनाने की जद्दोजहद में लोग नालियों पर सोते मिले। शुक्रवार को सुबह से ही पूरे बेमेतरा में बिजली बंद थी। बिजली बंद होने का नए भवनों में क्या मतलब होता है, इसका अनुभव सभी को हो गया। बिजली बंद मतलब पंखा नहीं, लाइट नहीं, पानी नहीं।












