sstc-TEQUIP

SSTC TEQUIP-3

भिलाई। टेक्विप-3, सीएसवीटीयू, भिलाई के तहत श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस (एसएसटीसी) में 15 -16 जून 2019 को “ग्रीन फ्यूचर रिसोर्सेज एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट” शीर्षक में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला ने टिकाऊ ऊर्जा प्रणालियों पर विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे शोधकर्ताओं के विचारों, अनुभव और ज्ञान का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया। इसने विभिन्न विषयों को कवर किया जैसे – पर्यावरण संरक्षण तकनीक सहित, हरित प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय और स्मार्ट ऊर्जा प्रणाली। ये विषय प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन और इसके संरक्षण, प्रदूषण की रोकथाम की तकनीक, ई-कचरा, औद्योगिक अपशिष्ट, कचरे के पुनर्चक्रण, हरित रसायन के साथ पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों के निर्माण के लिए सहायक हैं।

Full size460 × 294

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *