भिलाई। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर.2 भिलाई में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति से संबद्ध योग प्रशिक्षिका श्रीमती रेखा सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं को योगाभ्यास कराया। उन्होंने बच्चों को प्राणायाम व योग के महत्व बताया साथ ही सभी को योग क्रियाएं भी कराई। प्रार्थना के बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योगासन किए जिसमें ध्यान, प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, आदि प्रमुख थे।












