दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ के द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार 31 मई 2019 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में तम्बाकू निषेध क्षेत्र के पोस्टर लगाये गये तथा शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने सभी अधिकारियों एवं कमर्चारियों को तम्बाकू निषेध की शपथ दिलाई। उन्होनें कहा कि धूम्रपान एवं तम्बाकू उत्पादों के सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी के साथ ही मुँह के रोग बढ़े हैं।












