भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 फरवरी को न्यूयॉर्क में छत्तीसगढ़ मूल के अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ‘नाचा’ ने मुख्य मंत्री भूपेश बघेल तथा चरण दास महंत के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। नाचा नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन द्वारा इस विशेष कार्यक्रम के लिए हैशटैग #सीएम# संग नाचा निर्मित किया गया है।












