भिलाई। फाउंडेशन किंडर गार्टन में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। केपीएस कुटेला भाठा की प्राचार्य मृदु लखोटिया ने शिक्षकों को वर्क-लाइफ बैलेंस की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि शिक्षक का स्वयं भी एक अच्छा श्रोता बनना जरूरी है। बच्चों को समझने पर ही वह उन्हें समझाने में भी सक्षम हो सकता है। यह शिक्षक छात्र अंतर-संबंध के लिए जरूरी है।












