भिलाई। बीएसपी के बुजुर्ग कार्मिकों की एक टीम ने हिमालय को चुनौती दे डाली। इनमें कुछ सेवानिवृत्त कार्मिक भी शामिल थे। यह टीम यूथ होस्टल एसोसिएशन आफ इंडिया की अगुवाई में गए 50 सदस्यीय दल का हिस्सा थी। गलते इस्पात के बीच अपना कर्मजीवन गुजारने वाले इन कार्मिकों ने तंबुओं में रहकर बर्फीला सफर तय किया। छत्तीसगढ़ी गीतों पर जमकर नृत्य किया। बर्फीली वादियों में राउत नाचा कर सबका मन मोह लिया।












