भिलाई। एमजे कालेज के प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजिक योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग से निरोग रहा जा सकता है। इससे न केवल व्यक्ति प्रसन्न रहता है बल्कि उसकी उत्पादकता में भी वृद्धि होती है। आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है। हम स्वस्थ रहकर राष्ट्रनिर्माण में बड़ा योगदान कर सकते हैं। महाविद्यालय की निदेशक श्रीलेखा विरुलकर के दिशा निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ जेपी कन्नौजे ने किया।












