भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मुख्य कार्यालय सहित समस्त जोन क्षेत्रों में स्टॉल लगाकर गीले कचरे से निर्मित उत्तम सोनहा खातू एवं पौधे निशुल्क प्रदाय किए गए जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही विधायक महापौर देवेन्द्र यादव, सभापति श्याम सुंदर राव, आयुक्त एसके सुन्दरानी सहित प्रमुख लोगों ने साइकिल यात्रा निकाली।












