दुर्ग। नैक द्वारा मूल्यांकित छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र एवं सर्वप्रथम ए प्लस ग्रेड प्राप्त शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय तथा शासकीय आदर्श महाविद्यालय में विश्व योगा दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ वंदना के साथ तथा समापन योग संकल्पना के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सिद्दीकी ने विश्व योग दिवस पर सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमारे दैनिक जीवन में योग का महत्वपूर्ण स्थान है। हम सभी को प्रतिदिन अपने स्वास्थ्य संबंधी रख-रखाव हेतु नियमित व्यायाम एवं योग करना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है।












