दुर्ग। लायन्स क्लब दुर्ग ‘आस्था’ के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने हैरानी जताई कि शिक्षा का विस्तार हुआ, धार्मिक चैनलों की बाढ़ आ गई, साल भर प्रवचन हो रहे, तो फिर अपराधों में वृद्धि क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे विकास हो रहा है, इंसानी दरिन्दगी के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। उन्होंने मानवता की सेवा की दिशा में लायन्स क्लब द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन गतिविधियों में और तेजी लाने की जरूरत है।












