भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में एनसीसी के कैडेटों के द्वारा विश्व तम्बाखू दिवस मनाया गया। जिसमें कैडेटों द्वारा तम्बाखू के न खाने और नहीं खाने देने की शपथ ली गयी। इसके पश्चात कैडेटों के द्वारा रैली निकाली गयी। उसमें नारों के द्वारा तम्बाखू का सेवन कितना हानिकारक होता है, उसके द्वारा नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया तथा गोद ग्राम खपरी में लोगों को तम्बाखू से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को बताया।












