भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा आयोजित कैम्पस जॉब फेयर में कम्पनियों द्वारा चयनित युवा खुशी से खिलखिलाते चेहरे लेकर निकले। इस जॉब फेयर के आयोजन की प्रमुख कम्पनिया धूत ट्रांसमिशन, स्काय कलेक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, रोंच पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड, फुंसकुल इण्डिया लिमिटेड रही। युवा छात्रों की पंजीयन प्रक्रिया के बाद विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्री-प्लेसमेंट टॉक दिया जिसमे उन्होंने कंपनी के कार्यक्षेत्र के सम्बन्ध में जानकारी दी।












