भिलाई। विश्व साइकिल दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री भूपेश बघेल ने साइकिल का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया था । महापौर एवं विधायक भिलाई नगर देवेंद्र यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साइकिल यात्रा करते हुए प्रदूषण मुक्त शहर का संदेश देते हुए मानव सेवा परिसर पहुंचे थे! इसी प्रकार आयुक्त एस0के0 सुंदरानी 3 जून विश्व सायकल दिवस के अवसर पर अपने निवास स्थान से निगम मुख्य कार्यालय सायकल चलाकर पहुंचे थे एवं सायकल चलाने से होने वाले लाभ से प्रेरित होकर निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने हर शुक्रवार को साइकिल की सवारी करते हुए कार्यालय आने का फैसला लिया था। आयुक्त सुंदरानी प्रतिदिन साइकिल पर अपने निजी कार्यों के लिए निकल पड़ते हैं, चाहे सुबह हो या भरी दोपहरी ।












