भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय में कैंपस सिलेक्शन का आयोजन किया गया। कैंपस स्मिता पाटिल पब्लिक स्कूल, महाराष्ट्र में प्राथमिक व माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिये आयोजित किया गया। इस कैंपस में ग्यारह विद्यार्थियों का चयन शिक्षक हेतु आकर्षक पैकेज में किया गया। विद्यार्थियों ने इस अवसर के लिए महाविद्यालय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। कैंपस सिलेक्शन में सर्वप्रथम लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात साक्षात्कार लिया गया।












