भिलाई। हेयर स्टाइलिंग और स्पा आज करोड़ों रुपए रोजगार का साधन बन चुका है। यदि आप एक शानदार करियर ढूंढ रहे हैं जिसमें ग्लैमर हो, रुतबा हो और पैसा भी हो तो हेयर स्टाइलिंग एंड हेयर केयर आपके लिए एक अच्छा करियर हो सकता है। यह कहना है कि जस एंड सैम का। मुंबई में हेयर स्टाइलिंग और स्पा की दुनिया में प्रतिष्ठित होने के बाद उन्होंने ट्रेनिंग का काम शुरू किया और आज उनके सिखाए बच्चे देश के कोने कोने में सलून और स्पा का संचालन कर अच्छा पैसा कमा रहे हैं।












