भिलाई। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् के नए पाठ्यक्रम व निर्देशानुसार श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई में बीटेक प्रथम वर्ष के समस्त ब्रांचों के नव नामांकित छात्र-छात्राओं हेतु इंडक्शन प्रोग्राम 2019 का आयोजन किया गया। संस्था प्रमुख आई.पी.मिश्रा ने कहा, आज भारत सबसे युवा देश है और सबकी निगाहें हम पर हैं, युवा ही देश की शक्ति हैं। अपने कैरियर के साथ साथ राष्ट्रहित का भी ख्याल रखना होगा।












