भिलाई। सूचनाओं के इस बवंडर में सही सूचना प्राप्त करना एक कठिन चुनौती है। इसलिए सूचना के सही स्रोतों की पहचान करना बेहद जरूरी है। अफवाहें और आधी अधूरी सूचनाएं अनेक समस्याओं को जन्म देती हैं। छात्र जीवन में ही हमें इसकी आदत डाल लेनी चाहिए कि क्लास स्वयं अटेंड करें, नोट्स कापी न करें, नोटिस बोर्ड को स्वयं देखें और सूचनाएं अधिकृत शिक्षक या सीधे प्राचार्य से प्राप्त करें। इससे चूकें कम होंगी और तनाव भी नहीं होगा।












