भिलाई। आयकर विभाग के 159वें स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई महिला महाविद्यालय में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में आयकर सहायक आयुक्त श्रीमती रूपा ढांडे ने अपनी उपस्थिति दी। उन्होंने छात्राओं को आयकर विभाग, आयकर और विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
श्रीमती ढांडे ने कहा कि आयकर के विषय में लोगों में अनेक भ्रांतियां व्याप्त हैं।












