भिलाई। केपीएस कुटेलाभाटा में शुक्रवार को छात्र परिषद का गठन किया गया। कृष्णा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन एमएम त्रिपाठी ने बैज लगाकर नए पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र पदाधिकारी न केवल पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्त्तव्यों को अंजाम तक पहुंचाएंगे अपितु नेतृत्व के लिए आवश्यक गुणों को भी आत्मसात करेंगे।












