भिलाई। केरला समाजम दुर्ग भिलाई की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सेक्टर-5 स्थित केरला भवन में आयोजित की गई। कार्यकारिणी सदस्यों को रिटर्निंग अफसर जी पोन्नाराव एवं केजी कृष्णन ने शपथ दिलाई। केरला समाजम के पूर्व अध्यक्ष शशी कोटाराकरा ने समाजम के सदस्यगणों को संबोधित करते हुए कहा कि केरला समाजम को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में प्रत्येक सदस्य की अहम भूमिका रही है। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों का समय समय पर समाजम की गतिविधियों में सहयोग रहा है। सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को सबने मिलकर पूरा किया है।












