दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बी कॉम भाग-3 का परीक्षाफल 98 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में शामिल 302 परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमें 53 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। स्वाती जैन ने सर्वाधिक 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सरिता वासवानी ने 79 प्रतिशत एवं स्नेहा जैन 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।












