दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति के प्रारूप पर चर्चा करने संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता इसमें छात्र प्रतिनिधियों की सहभागिता एवं उनके बेबाक विचार रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुशीलचन्द्र तिवारी ने कहा कि सामाजिक बदलाव एवं सामाजिक उपयोगिता के लिए पाठ्यक्रम को रूचिकर एवं सीखने की इच्छा जागृत करने वाला होना चाहिए।












