भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई मेें प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का अधिष्ठापन समारोह सोमवार को सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य सह निदेशक डॉ रक्षा सिंह एवं अतिरिक्त निदेशक डॉ दुर्गा प्रसाद राव की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की गौरवशाली परम्पराओं एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से उनकी सहभागिता की अपेक्षा की गई।












