भिलाई। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर- 2 में हरित दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से नर्सरी से यूकेजी की कक्षाओं ने भाग लिया। इसमें सभी बच्चे हरी वेशभूषा से सुसज्जित थे। जिसमें से ग्रीन प्रिंस नर्सरी ए के सैयद मोहम्मद मोयुउद्दीन तथा ग्रीन प्रिंसेस नर्सरी बी की जियांशी को चुना गया। इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।












