भिलाई। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 की कक्षा पाँचवी के छात्रों ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते, हुए सेक्टर -2 में स्थित’ ‘मुस्कान’ और ‘प्रयास’ विद्यालय, जो ‘मानसिक दिव्यांगों’ के विद्यालय हैं का भ्रमण किया। छात्रों ने विद्यार्थियों के साथ समय बिताया। उनसे बात करने, उनके हाव-भाव को समझने का प्रयास किया। कक्षा पाँचवी में शामिल पाठ्यक्रम के तहत मानसिक रूप से दिव्यांगों को समझने तथा उनके प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने का यह एक सुदृढ़ माध्यम था। विद्यार्थियों ने उक्त विद्यालय के बच्चों को मिठाइयाँ तथा उपहार भेंट किये।












