भिलाई। दिल्ली पब्लिक स्कूल भिलाई के झेलम हाऊस का वार्षिक उत्सव डीपीएस मरोदा के आॅडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रिंसिपल प्रशांत वशिष्ठ, गणमान्य अतिथियों के अलावा, पीटीए सदस्य, परिजन, विद्याथिर्यों के परिवार के सदस्य व टीचिंग स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। फिर प्रायमरी विंग के बच्चों द्वारा स्वागत डांस प्रस्तुत किया। इसके बाद सीनियर हाऊस वाईन के द्वारा वैलकम स्पीच दी गई। उन्होंने कार्यक्रम की थीम की जानकारी दी। इसके पश्चात ग्रुप डांस से कार्यक्रम की शुरूआत हुई।












